Homeराज्य समाचारगृहमंत्री के उत्तराखंड आगमन पर जनता में उत्साह : 1.5 लाख लोग...

गृहमंत्री के उत्तराखंड आगमन पर जनता में उत्साह : 1.5 लाख लोग होंगे शामिल-  चौहान

 

भाजपा कार्यकर्ताओ की क्षमता से वाकिफ कांग्रेस का संख्या को लेकर चिंता स्वाभाविक

देहरादून 5 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन और उनकी मौजूदगी मे होने वाले सम्मेलन के ऐतिहासिक एवं भव्य होने का दावा किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने कहा कि जन जन की सरकार, बेमिसाल 4 साल के इस कार्यक्रम को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह है और लगभग 1.5 लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने भीड़ जुटाने के कांग्रेसी आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि
उनके लिए हजार लोग एकत्र करना टेढी खीर है और वह भाजपा कार्यकर्ताओ की क्षमता से वाकिफ है, इसलिए उसकी चिंता जायज है।

चौहान ने कहा कि गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य में अपार उत्साह का माहौल है। मौका भी बेहद खास है और जन जन की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने का विशेष अवसर है। भाजपा की पिछली सरकारों और धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल में राज्य विकास के हाइवे पर तेजी से दौड़ रहा है। ढांचागत विकास और कनेक्टिविटी को लेकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा किए कार्यों का परिणाम पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या और साल भर चलने वाली चार धाम यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। प्रति व्यक्ति आय में शानदार वृद्धि, किसानों, मजदूरों के जीवनचर्या में सुधार और मातृ शक्ति सशक्तिकरण के कदमों ने हमे विकसित होते राज्यों की दौड़ में अग्रसर किया है। केंद्र के सहयोग से हम सबके स्वास्थ्य, हर घर में नल से जल, गरीब घरों की ईंधन और अनाज की चिंता को समाप्त कर रहे हैं। आज ऐसा माहौल बनाने में हमारी सरकार सफल हुई है कि 3.25 लाख करोड़ का निवेश के लिए उद्योगपति तैयार हैं। खनन जैसे माफियाओ से प्रभावित क्षेत्रों को भी हमने सुधारते हुए अब राज्य के लिए आय का बड़ा स्रोत बना दिया है। पहले एक भी परीक्षा बिना किसी नकल के करवाना असंभव सा होता था, लेकिन आज 28 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निष्पक्ष और ईमानदारी से युवाओं को प्राप्त हुई है।

इससे पूर्व विपक्ष की सरकारों में कामकाज का रिपोर्ट कार्ड कभी भी जनता के सामने नहीं रखा गया, लेकिन भाजपा की सरकार में प्रत्येक साल अपने कामकाज का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाता है। अभी इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ते हुए हमारी सरकार 2 महीने तक जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्या निवारण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर पहुंची। प्रदेश के लाखों लोगों को सरकार के इस कार्यक्रम से बहुत लाभ प्राप्त हुआ है और इन 4 सालों में भी उनके जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है। यही वजह है कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए भी रिकॉर्ड संख्या में लोग उत्सुक हैं।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री इस कार्यक्रम में नागरिकता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे, उस पर उनकी लोकप्रियता और सरकार के शानदार 4 साल का अवसर होना इसे बेहद खास बनाता है। इसलिए जबरदस्ती, दबाव से भीड़ लाने की कोशिश की बात से लगता है कि कांग्रेस अपनी सरकार के दिनों को याद कर रही हैं। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, उसके नेता दुनिया में सबसे लोकप्रिय हैं। लिहाजा कांग्रेस जैसी जमीन और मुद्दों से कटी कांग्रेस पार्टी के लिए लाखों लोगों का सम्मेलन करना कल्पना से परे होगा, लेकिन भाजपा के लिए यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। भाजपा का हमेशा मकसद होता है किसी भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो। इसी क्रम में मुख्यतः हरिद्वार लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी, जनसहभागिता को लेकर प्रयास कर रही है। हमे पूर्णतया भरोसा है कि 7 मार्च को हरिद्वार में 1.5 लाख से अधिक लोग गृहमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News