Homeराज्य समाचारनंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को DBT के

नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को DBT के

 

सीएम धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि लाभार्थियों को की हस्तांतरित

*देहरादून, 26 फरवरी।* उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा की जन्म के समय बेटा -बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करने हेतु कन्या जन्म को प्रोत्साहट देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है, इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11000 और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51000 की धनराशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है साथ ही शिक्षित होने के बाद रोजगार के लिए भी बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30% आरक्षण प्रदान किया जा रहा है । इसके बाद अब सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है इससे सरकारी कार्यालय की कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हुई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक मोहित चौधरी, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, नीतू फुलेरा शिखा कंडवाल, शिवप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

*किस जिले में कितने लाभार्थी*

जनपद जन्म पर लाभार्थी 12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी

अल्मोड़ा 643 2963

बागेश्वर 240 1167

चमोली 196 1761

चम्पावत 285 1410

देहरादून 678 2637

नैनीताल 1012 3196

पौड़ी 227 1990

पिथौरागढ़ 243 1936

रुद्रप्रयाग 172 1235

टिहरी 485 2775

ऊधमसिंहनगर 1372 4772

उत्तरकाशी 360 1496

कुल योग 5913 27338

कुल लाभार्थी : 33,251
कुल वितरित धनराशि : ₹145.93 करोड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News