Homeराज्य समाचारजन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत नैनीडांडा के चोरगढ़...

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत नैनीडांडा के चोरगढ़ में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर

शिविर में 14 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड नैनीडांडा की न्याय पंचायत चोरगढ़ में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं 246 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 520 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला ने की। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यमों से लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हल किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक वर्मा, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं, ग्राम विकास अधिकारी अशोक भंडारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ओम प्रवेश, एडीओ पंचायत हुसैन अली सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News