18.2 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारराजधानी में अपराधियों के हौसले होते बुलंद : वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट...

राजधानी में अपराधियों के हौसले होते बुलंद : वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

राजधानी देहरादून में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पूर्व ही एक लड़की की दिनदहाड़े सरेआम हत्या कर दी गई और कल वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस तरह की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े‌ हो गए हैं।

कोतवाली डालनवाला में हेम भट्ट वरिष्ठ पत्रकार जयभारत टीवी, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड, जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 06/02/2026 को अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जाते समय एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी गयी है, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 26/2026 धारा-126(2),115(2),352,351(3) BNS पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल चौकी प्रभारी आराघर द्वारा की जा रही है।

पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों की तलाश हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News