11.8 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedGGIC कौलागढ़ में करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित: करियर एवं रोजगार अवसरों की...

GGIC कौलागढ़ में करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित: करियर एवं रोजगार अवसरों की दी‌ जानकारी 

 

देहरादून।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), कौलागढ़ में आज एनएसडीसी से संबद्ध कौशल विकास संस्था लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड द्वारा करियर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर एवं रोजगार अवसरों की जानकारी देना था।
कार्यशाला के दौरान लर्न्ट स्किल्स की टीम ने छात्राओं को देश एवं विदेश में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। विशेष रूप से जापान में टीआईटीपी/एसएसडब्ल्यू योजना के अंतर्गत उपलब्ध ओवरसीज जॉब अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड से जुड़े हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ श्री संजीव बिंजोला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इस क्षेत्र में भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। वहीं ओवरसीज ट्रेनिंग डिवीजन की प्रिया दोभाल ने विभिन्न विदेशी देशों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दी तथा विदेशी भाषा सीखने के महत्व पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी पेटवाल सहित शिक्षिकाएँ अनुपमा ममगाईं, सीमा बिष्ट एवं विजयलक्ष्मी नैथानी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए करियर से जुड़े प्रश्न पूछे।
कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरणा मिली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News