श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी बोले: गांधी जी का जीवन मानवता, अहिंसा और नैतिक साहस का वैश्विक संदेश है
कोटद्वार।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय (जन सेवा केंद्र), कोटद्वार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री, आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
*इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा कि*
“महात्मा गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। सत्य, अहिंसा, सादगी और सामाजिक न्याय के जिन मूल्यों को उन्होंने जीवन भर अपनाया, वे आज भी देश और समाज को दिशा देने वाले हैं। वर्तमान समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब गांधी जी के विचारों को आत्मसात करना पहले से कहीं अधिक आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि नैतिकता और सत्य के मार्ग पर चलकर भी बड़े से बड़े परिवर्तन संभव हैं। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द और संविधान की आत्मा को मजबूती प्रदान करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और देश को एकजुट रखने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य स्मृति को नमन किया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय मित्तल जी ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन सिंह खर्कवाल जी,प्रदेश सचिव गणेश नेगी जी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. नंदन सिंह रावत जी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत जी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी जी,विधानसभा कोटद्वार अध्यक्ष साबर सिंह नेगी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल जी,एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल जी , पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज जी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय माहेश्वरी जी,संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी जी,संरक्षक अनिल वर्मा जी , चंद्रमोहन सिंह रावत जी,धर्मेंद्र सिंह रावत जी,जितेंद्र सिंह बिष्ट जी ,महावीर सिंह नेगी जी , पीसी जोशी जी, सुरेंद्र सिंह जी, पार्षद सूरज कांति जी, शैलेंद्र चौधरी जी,संरक्षक दान सिंह रावत जी,सुल्तान सिंह नेगी जी , सरदार महेंद्र सिंह जी, रजनीश उप्पल जी, भूपाल सिंह अधिकारी जी ,होशियार सिंह बिष्ट जी, धर्मेंद्र सिंह जी, कृपाल सिंह नेगी जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
