Homeराज्य समाचारGRD अकेडमी में धूम- धाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

GRD अकेडमी में धूम- धाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

भारत के इतिहास में सबसे अहम् दिनों में से एक है गणतंत्र दिवस I हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जीआरडी एकेडमी निरंजनपुर में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमप्रीत सिंह ग्रेवाल जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मार्च-पास्ट रहा, जिसमें भाग लेने वाले सभी छात्रों ने अनुशासन और एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी छात्रों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य महोदय ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News