21.9 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeक्राइमबड़ी खबर: लक्सर गोलीकांड में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी का एम्स...

बड़ी खबर: लक्सर गोलीकांड में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में हुआ निधन

 

 

हरिद्वार: 24 दिसंबर को हरिद्वार के लक्सर में पेशी के दौरान ले जाते हुए कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक से राउंड फायर किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल अपराधी हुई विनय त्यागी का आज ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया।
विनय का 24 दिसंबर से अस्पताल में उपचार चल रहा था‌। आज घटना के चार दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई एम्स की जन-संपर्क अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
24 दिसंबर की श्याम विनय त्यागी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था तब से वह वेंटिलेटर पर था
डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि विनय की छाती, बाजू और गर्दन पर गोली के पांच भाव थे शनिवार सुबह लगभग 7:00 बजे एम्स ऋषिकेश ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

बता दें कि 24 दिसंबर को विनय त्यागी पर हरिद्वार के लक्सर में कुछ बदमाशों ने पेशी के दौरान गोलीबारी की थी जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। तब से वह एम्स ऋषिकेश में वेंटिलेटर पर था आज सुबह उसका निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News