16 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारकिक-फेस्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन

किक-फेस्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन

 

देहरादून: राजधानी देहरादून में जिला *ताइक्वांडो एवं पैरा-ताइक्वांडो एसोसिएशन,* देहरादून के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता “किक-फेस्ट 2025” का समापन 23 दिसंबर को टाचूड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड में सफलतापूर्वक हुआ। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्राणी पांधी (अध्यक्ष, हिमाचल टाइम्स न्यूज़ ग्रुप) और डॉ. मुकुल शर्मा (संस्थापक, सांख्य योग फाउंडेशन एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) उपस्थित रहे।

*सिनियर वर्ग पदक विजेता*:
स्वर्ण पदक: *हनित सिंह रावत, स्नेहा पाल, लव परीत कौर*
कांस्य पदक: *प्रियांशी करोडा*
*अकेडमी प्रतियोगिता:*
*प्रथम स्थान* : आर्यवर्त ताइक्वांडो अकेडमी (25 स्वर्ण पदक)
*द्वितीय स्थान*: शाकुन स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकेडमी
*तृतीय स्थान*: चिल्ड्रन्स अकेडमी
*चतुर्थ स्थान*: सक्सेस ताइक्वांडो अकेडमी
*विशेष पुरस्कार*:
*फेयर प्ले अवार्ड*: आर्मी पब्लिक स्कूल को उत्कृष्ट अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया
संघ के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह रावत और सचिव मयंक दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
किक-फेस्ट 2025 ने न केवल युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को बढ़ावा दिया, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क के मूल्यों को भी उजागर किया, जिससे भविष्य के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच तैयार हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News