15.8 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकेदारनाथ धाम में पेट्रोल थार गाड़ी ले जाना खतरनाक व मूर्खतापूर्ण निर्णय-सूर्यकांत...

केदारनाथ धाम में पेट्रोल थार गाड़ी ले जाना खतरनाक व मूर्खतापूर्ण निर्णय-सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस ने केदार धाम में थार का किया विरोध

देहरादून: प्रदेश सरकार द्वारा केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर से थार गाड़ी पहुंचाने के निर्णय को सर्वथा अनुचित बताते हुए कांग्रेस ने इसे केदारनाथ धाम में केंद्र व राज्य सरकार का केदार धाम को एक पिकनिक स्पॉट बनाने के प्रयासों में एक और कदम बताया । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील केदार धाम में पहले ही अंधाधुंध कंक्रीट के निर्माण व मंदाकिनी व सरस्वती नदी में खनन से ग्लेशियर पिघल रहे हैं और अगर केदार धाम में पेट्रोल वाहन चलने शुरू हो गए तो रही सही कसर भी पूरी हो जाएगी और २०१३ से भी भयंकर आपदा उत्तराखंड के लोगों को झेलनी पड़े इसमें कोई शक नहीं। श्री धस्माना ने कहा कि अगर किसी दिव्यांग या बीमार व्यक्ति को ले जाने का तर्क है तो उसके लिए बैटरी संचालित वाहन का उपयोग किया जा सकता है किंतु सवारी व आराम के लिए अगर थार जैसी गाड़ियों के पहुंचाने का सिलसिला सरकार कर रही है तो यह सर्वथा अनुचित है और इसे रोका जाना चाहिए।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News