Homeराज्य समाचारमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु देहरादून में आयोजित होगा यूवीबी उड़ान फेस्ट...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु देहरादून में आयोजित होगा यूवीबी उड़ान फेस्ट – अध्याय 7 का आयोजन 

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु देहरादून में आयोजित होगा यूवीबी उड़ान फेस्ट – अध्याय 7 का आयोजन

देहरादून | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से उत्तराखंड वर्चुअल बाज़ार (यूवीबी) द्वारा यूवीबी उड़ान फेस्ट – अध्याय 7 का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को देहरादून के लीची बाग में किया जा रहा है।

यह दो दिवसीय महोत्सव राज्य की महिला उद्यमियों, कारीगरों, कलाकारों और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने उत्पादों, हुनर और नवाचार को सीधे समाज और बाज़ार से जोड़ सकेंगी। यह आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।

20 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और “वोकल फॉर लोकल” जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी।

यूवीबी उड़ान फेस्ट में हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पाद, फैशन, लाइफस्टाइल, कला और संस्कृति से जुड़े महिला नेतृत्व वाले ब्रांड्स की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और संवाद कार्यक्रम आयोजन को और भी प्रेरणादायी बनाएंगे।

आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर महिला उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को समर्थन देने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:
स्थान: लीची बाग, देहरादून
तिथि: 20 एवं 21 दिसंबर
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे

— जारीकर्ता —
ऋचा करनवाल
टीम यूवीबी उड़ान फेस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News