आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी आनन फानन में फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद पुलिस के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
सेलाकुई की जिस परफ्यूम फैक्ट्री जय श्री बालाजी इंडस्ट्रीज में आग लगने से बड़ी घटना होने से बच गई। आग की बड़ी बड़ी लपटें और धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया।
