24.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरेस्ट कैंप स्थित होप प्रोजेक्ट स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को...

रेस्ट कैंप स्थित होप प्रोजेक्ट स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को आयरन फोलिक सिरप पिलाए जाने से बाइस बच्चों की तबियत बिगड़

रेस्ट कैंप स्थित होप प्रोजेक्ट स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को आयरन फोलिक सिरप पिलाए जाने से बाइस बच्चों की तबियत बिगड़ गई। दवाई देते ही बच्चों के पेट में दर्द उल्टी और बेचैनी शुरू हो गई जिससे बच्चे जोर जोर से रोने लगे और स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों के माता पिता और अभिभावकों को पता चला तो स्कूल में बड़ी संख्या में वे पहुंच गए और बच्चों को स्कूटर मोटरसाइकिल व ऑटो रिक्शा में दून अस्पताल ले कर पहुंचे इस बीच क्षेत्र में रहने वाले महानगर कांग्रेस के महामंत्री आदर्श सूद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को घटना की सूचना दी। श्री धस्माना ने तत्काल दून अस्पताल के प्रधानाचार्य डाक्टर सयाना को बच्चों के इलाज के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा और स्वयं दून।अस्पताल पहुंच गए व बच्चों के डाक्टर मुकेश उपाध्याय से बातचीत कर उनका इलाज शुरू करवाया गया। सभी बच्चों को इंजेक्शन लगाए गए और दवा दी गई। श्री धस्माना ने घबराए हुए अभिभावकों को ढांढस बंधाया और लगभग पौना घंटा बच्चों को देखरेख में रख कर जब सभी बच्चे सामान्य हो गए तो श्री धस्माना ने सभी बच्चों से तबियत के बारे में पूछा और फिर डाक्टर मुकेश उपाध्याय से परामर्श किया और सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इस अवसर पर श्री धस्माना के साथ ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपुर ललित भद्री, आदर्श सूद, पूर्व पार्षद अनूप कपूर और अनुजदत्त शर्मा उपस्थित रहे। सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News