भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा 2025 को लेकर आज तपोवन मंडल रायपुर विधानसभा में विधायक उमेश शर्मा के नेतृत्व में तैयारी को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देहरादून महानगर अपनी प्रत्येक इकाइयों में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक राष्ट्रीय नेतृत्व में से मिले दिशा निर्देशानुसार सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पदाधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, पार्षद अभिषेक पंत , मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मंडल, आयोजक सेवा पखवाड़ा अभियान एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।