18.5 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आपदा प्रभावित देवभूमि का हौसला बढ़ाने और आर्थिक पैकेज...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आपदा प्रभावित देवभूमि का हौसला बढ़ाने और आर्थिक पैकेज देंने के लिए पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

देहरादून 11 सितंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि का हौसला बढ़ाने और शुरुआती मदद स्वरूप आर्थिक आर्थिक पैकेज देंने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, पीएम श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसलिए उनका आना हमेशा नई ऊर्जा का संचार करता है। आज जब राज्य आपदा के बड़े संकट से जूझ रहा है तो उसमें बहुत बड़ी मदद स्वयं पीएम मोदी और केंद्र सरकार की हमे प्राप्त हो रही है। ऐसे उनका स्वयं आना और आपदा के दंश का निरीक्षण करना, अपने आप में पीड़ितों एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियां की हिम्मत बढ़ाने वाला रहा। उनका पीड़ितों के दर्द को समझना और अधिकारियों से राहत पुनर्वास की छोटे से छोटे पहलुओं पर चर्चा करना, त्रासदी के प्रति उनकी संवेदनशीलता और गंभीरता को दर्शाता है।

उनके द्वारा तत्काल आर्थिक पैकेज के ऐलान पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए बड़ी शुरुआती मदद बताया। इससे पूर्व भी आपदा को लेकर तकनीकी, मानवीय संसाधनों और योजना निर्माण में की गई केंद्र की मदद से हम नुकसान को कमतर रखने में कामयाब हुए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह पीएम मोदी देवभूमि को आगे बढ़ाने में हमेशा बड़े पैमाने मे मदद करते आए हैं। ठीक उसी भांति प्रदेश के तमाम संकटग्रस्त क्षेत्रों को पुनः खड़ा करने में वे भविष्य में हर संभव मदद करेंगे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News