सीएम धामी ने गांधी पार्क में हजारों की संख्या में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व: मां भारती की करी जय जयकार
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का भी किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क देहरादून में जनप्रतिनिधियों हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जयकार, वंदे मातरम की गूंज के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया विशेष कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त का शुभारंभ भी किया।
राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा को देख लग रहा था कि मानो देहरादून की सड़कों पर समूचा भारत उमड पड़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूरे सम्मान एवं गौरव से फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले अमर सेनानियों का स्मरण कर नमन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं बल्कि भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों सहित, सैनिकों, वीरांगनाओं एवं भारत के महान सपूतों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने उत्तराखंड के हर गांव, नगर, जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण है।