Homeराज्य समाचारअरुणाचल प्रदेश विज्ञान परिषद के चेयरमैन और निदेशक ने यूकॉस्ट उत्तराखंड का...

अरुणाचल प्रदेश विज्ञान परिषद के चेयरमैन और निदेशक ने यूकॉस्ट उत्तराखंड का किया दौरा: विज्ञान के क्षेत्र में साझा सहयोग की बनी सहमति

अरुणाचल प्रदेश विज्ञान परिषद के चेयरमैन डॉ. टागे टेकी और निदेशक इं. सी.डी. मुंग्याक का यूकॉस्ट उत्तराखंड में दौरा, विज्ञान के क्षेत्र में साझा सहयोग की बनी सहमति

 

देहरादून, 25 जुलाई 2025:
अरुणाचल प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (APSCS&T), ईटानगर के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री, डॉ. टागे टेकी और निदेशक एवं सदस्य सचिव ई. सी.डी. मुंग्याक ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून का दौरा किया। इस दौरान यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने परिषद की प्रमुख गतिविधियों, ‘लैब ऑन व्हील’ कार्यक्रम, STEM शिक्षा, साइंस सिटी परियोजना, जिला विज्ञान केंद्रों, भविष्य की साझेदारी और आपदा प्रबंधन पर आगामी वर्ल्ड समिट की विस्तृत जानकारी दी।

यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक, डॉ डी पी उनियाल, द्वारा परिषद की गतिविधियों पर एक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. टेकी और इं. मुंग्याक ने यूकॉस्ट के वैज्ञानिकों और स्टाफ के साथ गहन संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, विज्ञान रेडियो, हाइड्रोपोनिक सिस्टम, जैव विविधता पार्क, AI लैब, निर्माणाधीन साइंस सिटी आदि का भी भ्रमण किया।

डॉ. टेकी और इं. मुंग्याक ने अपने वक्तव्य में कहा कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के क्षेत्र में यूकॉस्ट के साथ मिलकर साझा कार्य किए जाएंगे। हिमालयी क्षेत्रों में क्लाइमेट चेंज, पर्यावरणीय समस्याओं, स्वरोजगार जैसे विषयों पर विज्ञान आधारित समाधान हेतु संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरे को दोनों राज्यों के बीच वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News