23.8 C
Dehradun
Tuesday, July 22, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारसीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालक केंद्र पहुंचकर संभाला मोर्चा : प्रदेश...

सीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालक केंद्र पहुंचकर संभाला मोर्चा : प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जाएगा

मॉनसून सीजन में सभी जिलाधिकारी 24 घंटे रहे अलर्ट मोड पर- सीएम धामी

वर्षा के कारण जनजीवन ना हो प्रभावित , इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए-सीएम धामी

 

उत्तराखंड में भारी बारिश एवं जिलों में अतिवृष्टि की जानकारी लेने के लिए सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। औचक निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा जनित आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा की। आपदा परिचालन केंद्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की स्थिति का जायजा लिया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालक केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपद में बारिश की स्थिति , सड़कों की स्थिति, चारधाम और कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

सीएम धामी ने अधिकारी को निर्देश दिए की मानसून सीजन के सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। किसी भी जान माल के नुकसान से बचाव के लिए यह सुनिश्चित किया जाए की बारिश के पूर्वानुमान का अपडेट लोगों को तुरंत मिल जाए। इसके लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण जो सड़के बाधित हो रही है उन्हें शीघ्रता से सुचारु किया जाए। भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित न हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की मानसून की दृष्टिगत राज्य के पर्वतीय जनपदों में खाद्यान्न, दवाइयां और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो। संपर्क मार्ग बाधित होने पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। किसी जनपद में करंट लगने की शिकायत है ना आए। सीएम धामी पहले ही अधिकारियों को पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में जल भराव की समस्या ना हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किया जाए।

मुख्यमंत्री ने नदियों के बढ़ते जल स्तर की भी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मौसम का नियमित अपडेट किया जाए। वर्षा के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को ठहराव स्थलों पर भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

इस बैठक के दौरान सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News