24.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट की दुबारा हुई ताजपोशी ,सीएम...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट की दुबारा हुई ताजपोशी ,सीएम धामी से लेकर वरिष्ठ नेता रहे शामिल

 

देहरादून । आज देहरादून में आयोजित भाजपा के प्रदेश संगठन पर्व 2025 में प्रदेश अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर सीएम धामी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष रूप में द्वितीय कार्यकाल आरंभ होने पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर यह निर्वाचन भाजपा की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का प्रतीक है। महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और जन सेवा के संकल्प के साथ अधिक सशक्त होगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में पार्टी को विस्तार और मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रेम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही उद्देश्य को जीवन का मूल मंत्र मानकर समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News