14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहेश्रद्धालु
उत्तराखंड के पंच केंदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूर्व विश्व में विख्यात भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज विधि विधान से शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को 6 कुंतल फूलों के भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष में माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकालीन में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न होती है।