Homeराज्य समाचारआस्था का महासंगम: 51 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदारनाथ धाम, 22...

आस्था का महासंगम: 51 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

 

रुद्रप्रयाग। हिंदू धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले बाबा के धाम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। भगवान केदारनाथ धाम को इस बार भव्य और दिव्य रूप देने के लिए करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और विशेष सजावट से अलंकृत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा
देश-विदेश से लाए गए फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है, जिससे धाम की सुंदरता और भी बढ़ गई है।
22 अप्रैल को सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले मंदिर को पूरी तरह सुसज्जित किया जा रहा है और यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
इस बार अप्रैल माह में हुई ताज़ा बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है, जिससे यहां का नज़ारा और भी मनमोहक हो गया है। कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News