Homeखेल15वॉ दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में अंडर 12 में विल्स युथ...

15वॉ दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में अंडर 12 में विल्स युथ क्लब, अंडर 17 में देहरादून फुटबाल एकेडमी विजेता

 

50 प्लस में डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड विजेता बने – आयोजक डॉ विरेंद्र सिंह रावत

देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित 15वॉ दून कप स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन डी एफ ए ग्राउंड गूलर घाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव देहरादून मे 25,26 अप्रैल को देर रात तक आयोजित हुवा जिसमे
अंडर 12 मे 8 टीम
और अंडर 17 मे 12 टीम और 50 प्लस मे 6 टीमों ने प्रदेश भर से प्रतिभाग किया।


जिसमे अंडर 12 फाइनल मैच मे विल्स युथ क्लब का मुकाबला देहरादून एकेडमी एकेडमी से हुवा
जिसमे मैच के दौरान दोनों टीम गोल नहीं कर पायी उसके बाद पेनल्टी की गयी जिसमे विल्स क्लब 3-2 से विजेता बनी

बेस्ट प्लेयर डी एफ ए का अभिनव नेगी और बेस्ट गोल कीपर डी एफ ए का सात्विक बना

अंडर 17 मे सेमीफइनल मे डी एफ ए ( देहरादून फुटबाल एकेडमी ) का मुकाबला पहाड़ी बॉयज से हुवा जिसमे डी एफ ए 1-0 से विजय हुई और फाइनल मे पहुंची
दूसरा अंडर 17 का मुकाबला हरिद्वार एफ सी से हुवा उत्तरकाशी युथ फुटबाल एकेडमी जिसमे उत्तरकाशी जीती 1-0 से और फाइनल हुवा देहरादून फुटबाल एकेडमी का उत्तरकाशी युथ फुटबाल एकेडमी के बीच जिसमे देहरादून फुटबाल एकेडमी 2-1 से विजय हुई
बेस्ट गोल कीपर डी एफ ए का आशुतोष भट्ट और बेस्ट गोल कीपर उत्तरकाशी टीम का श्याम बना

50 प्लस के मैच मे उत्तराखंड की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे फाइनल मुकाबला डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड टीम का मुकाबला पहाड़ी बॉयज ऋषिकेश के बीच हुवा जिसमे डी एफ ए खेलो मास्टर्स 4-3 से विजय हुई
बेस्ट प्लेयर खेलो मास्टर्स के युद्धबीर थापा को और बेस्ट गोल कीपर पहाड़ी बॉयज के विमल सिंह रावत को दिया गया

मुख्य अथिति पूर्व नेशनल और इंटरनेशनल खिलाडी सुदेश शर्मा, खड़क बहादुर, मनोज नेगी, रघुबीर बिष्ट, प्रकाश रोनी, तजिंदर गुरुंग, गोपाल रावत सुरेन्द्र पुन और समस्त पेरेंट्स के द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गयी
आयोजक डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की तेज गर्मी मे खिलाड़ियों मे पूरा जोश था
हमारी तरफ से समस्त खिलाड़ियों को केला, पानी, दाल भात, जूस लगभग 500 खिलाड़ियों को निशुल्क प्रदान किया गया
रेफरी हर्षित, हिमांशु, आशीष नेगी, तेज़ीन, हरी चंद ( नेशनल रेफरी ) के द्वारा की गयी
मैच कमिशनर विमल सिंह रावत रहे
108 एम्बुलेंस के डायरेक्टर सुधीर बिजलवान जी के द्वारा एम्बुलेंस की सेवा प्रदान की गयी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News