
चमोली: उत्तराखंड की प्रसिद्ध विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। फूलों की घाटी को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को वैली आफ फ्लॉवर्स नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा दुरुस्त कर दिया गया है। इस बार भी घाटी में दिखेगा फूलों के अलग-अलग रंग । विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और आम पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है 1 जून को इसको खोलने की तैयारी है। जह प्रशासन ने घाटी के पैदल मार्ग सुचारु कर दिया है ।
वैली ऑफ़ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर चेतन कांडपाल ने घाटी का निरीक्षण करते हुए जानकारी दी की घाटी के प्रवेश द्वार को 1 जून को द्वार पूजन के पश्चात प्रकृति प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क कर्मियों द्वारा घाटी की लगातार गस्त कर निगरानी की जा रही है। घाटी में शीतकालीन और बर्फबारी से टूटे पैदल क्षतिग्रस्त मार्गो को दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही बामन धोड और स्यूचंद नाले में अस्थाई पुलिया भी बनकर तैयार कर दी गई है। वहीं इस बार फूलों की घाटी की सैर के दौरान पर्यटक घोसा नाले और लेगी नाले मैं हिमखंड का दीदार भी कर सकेंगे
अब सिर्फ इंतजार है तो फूलों की घाटी के खुलने का। इसके लिए पार्क प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम कर दिए हैं।
बता दें की फूलों की घाटी प्रत्येक वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक प्रकृति प्रेमियों के लिए खुली रहती है ।

