Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदर्दनाक हादसा: धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर खाई में गिरी ईको वैन, हादसे में...

दर्दनाक हादसा: धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर खाई में गिरी ईको वैन, हादसे में एक की मौत, दो घायल

 

जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा धुमाकोट तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जड़ाऊखांद के पास हुआ। सोमवार देर शाम मारुति ईको वैन अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही थी। इसी दौरान जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धुमाकोट ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) पुत्र पान सिंह रावत और पंकज (19) पुत्र महिपाल सिंह घायल हो गए। दोनों घायल भी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट के निवासी हैं। दोनों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में कराया जा रहा है।
धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News