9.4 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडवरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी और गरिमा...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी और गरिमा के साथ मनाया गया

 

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का जन्मदिन सादगी और गरिमा के साथ मनाया गया

साथियों संग पहुंचे, दी शुभकामनाएं

चकराता। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और चकराता विधानसभा के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री प्रीतम सिंह का जन्मदिन आज सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी अपने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रीतम सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।

नवीन जोशी ने कहा कि
**“प्रीतम सिंह जी उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, संयम और जनसेवा की पहचान हैं। उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनका व्यापक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित में निरंतर सक्रियता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और प्रदेश की सेवा इसी समर्पण के साथ करते रहें। प्रीतम सिंह जी की सादगी, सरलता और जनता से जुड़ाव उन्हें एक विशिष्ट नेता बनाता है।”**

इस अवसर पर नवीन जोशी के अलावा जितेन्द्र सिंह बिष्ट, आशीष नौटियाल, मोहन खत्री, सुनील थपलियाल, देवेन्द्र बिष्ट, रेहाना परवीन, जगदीश धीमान, अर्जुन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

— नवीन जोशी
पूर्व राज्य मंत्री
प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड कांग्रेस

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News