16.1 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर: उत्तराखंड में वायरल ऑडियो-वीडियो विवाद से मचा सियासी घमासान :...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वायरल ऑडियो-वीडियो विवाद से मचा सियासी घमासान : पूर्व विधायक और कथित पत्नी पर केस दर्ज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी उर्मिला पर देहरादून और हरिद्वार में दर्ज हुए मुकदमे

हरिद्वार: उत्तराखंड में हुए बहुचर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड ने एक बार फिर तूल पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के वायरल वीडियो में कई बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम सामने आए हैं। लेकिन अब मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो को लेकर भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस प्रकरण से जुड़े आरोपों में उत्तराखंड के दो अलग-अलग जिलों हरिद्वार और देहरादून में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पर झूठे, भ्रामक और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो के जरिए धार्मिक-सामाजिक छवि धूमिल करने, संवेदनशील मामलों में अफवाह फैलाने के आरोप हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी राज्य सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है वहीं कई सामाजिक संगठन भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में उर्मिला को पत्नी बताने वाले मुकेश नाम के व्यक्ति की एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है। जिसमें वह उर्मिला की खराब मानसिक स्थिति और ब्लैकमेलिंग के हथकंडे के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

उर्मिला द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हरिद्वार के थाना बहादराबाद में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा प्रसारित भ्रामक ऑडियो-वीडियो से महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम की सामाजिक और धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। महापीठ का कहना है कि रविदास पीठ में वर्चस्व की रंजिश के चलते झूठे और मिथ्या आरोप लगाए गए, जिससे देशभर के रविदासी समाज में रोष और तनाव की स्थिति बनी है।,

प्रकरण से जुड़े दूसरे मामले में देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता आरती गौड़ की शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील विषय को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाईं। साथ ही महिला की छवि धूमिल करने वाली अश्लील पोस्ट, आपत्तिजनक ऑडियो, जान से मारने की धमकी और एआई तकनीक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां देने के आरोप लगाए गए हैं।
आरती गौड़ ने आरोप लगाया कि उन्हें बीते तीन वर्षों से लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले से देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में अश्लील पोस्ट करने और धार्मिक-जातीय उन्माद फैलाने से जुड़े मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामलों में डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीरों के आधार पर  धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News