इतिहास लिखें नहीं बनाएं जाते है
डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( इंटरनेशनल नेशनल खिलाडी/ क्लास वन रेफरी, इंटरनेशनल कोच ) के शिष्य चर्चिल राणा ( उत्तराखंड के नेशनल रेफरी ) चुने गए इंडियन सुपर लीग ( ISL ) 2026 असिस्टेंट रेफरी के लिए, चर्चिल एक मात्र पहले उत्तराखंड के रेफरी है जो इंडियन सुपर लीग के लिए चुने गए
चर्चिल राणा 2019 मे नेशनल रेफरी बन गए थे उनके कोच डॉ रावत ने 2019 मे चर्चिल को उत्तराखंड फुटबाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया था और समय समय पर रेफरी की कोचिंग से अवगत कराया था
डॉ रावत ने चर्चिल राणा को
फोन पर बधाई और शुभकामनायें प्रदान की और कहा की आप खूब तरक्की करे और फीफा रेफरी बने
डॉ रावत ने ख़ुशी जाहीर की..और बताया की उनके द्वारा बनाएं शिष्य भास्कर तमंग, राकेश जोशी, भी नेशनल रेफरी बन गए है जिन्होंने उत्तराखंड मे आयोजित 38वे नेशनल गेम्स मे बेहतरीन रेफरी की भूमिका निभाई थी
डॉ रावत ने 27 सालों मे 65 रेफरी उत्तराखंड मे बनाएं है जो आज जिला, स्टेट, आल इंडिया और नेशनल स्तर पर मैच खिला रहे है
