उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज *“ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट* अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात महिला दरोगा आरती अरोड़ा के फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और अन्य दस्तावेजों का खुलासा किया है।
देहरादून।उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज *“ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट* अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात महिला दरोगा आरती अरोड़ा के फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और अन्य दस्तावेजों का खुलासा किया है।
संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि:आरती अरोड़ा, वर्तमान में हल्द्वानी में (LIU) यूनिट में तैनात हैं। उन्होंने 10वीं मुरादाबाद, 12वीं इलाहाबाद तथा ग्रेजुएशन जोधपुर (राजस्थान) से पास होने का दावा किया है।
उनकी 12वीं की अंक तालिका भारतीय शिक्षा संस्थान, इलाहाबाद से बनाई गई है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से संबद्ध नहीं है।
भारत सरकार और शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त आरटीआई उत्तर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसा कोई संस्थान उनके रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में LIVE DEMO दिखाकर उसी संस्थान में फोन किया और संस्थान ने स्पष्ट रूप से कहा कि साल 2012 तक की मार्कशीट यहां से 15 हजार रुपए में बन जाएगी।
ग्रेजुएशन की अंक तालिका राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जोधपुर से ली गई है, जिसकी फर्जी अंक तालिका मात्र एक वर्ष में ढाई लाख रुपये में बनाई गई थी।
राजस्थान एसटीएफ, एसओजी और राजस्थान पुलिस की जांच में यह पाया गया था कि एक सॉफ्टवेयर के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी अंक तालिकाएं बनाई जा रही थीं। इस घोटाले की सूची में आरती अरोड़ा का नाम भी शामिल था, जिसे राजस्थान की जांच एजेंसियों ने सार्वजनिक भी किया था।
चरित्र प्रमाण-पत्र में भी गड़बड़ी
2014 में उत्तराखंड पुलिस में दरोगा भर्ती के दौरान आरती अरोड़ा ने अंतिम शिक्षा संस्थान का चरित्र प्रमाण-पत्र देने के बजाय 11वीं कक्षा का चरित्र प्रमाण-पत्र जमा किया था, जो भर्ती विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 5 का सीधा उल्लंघन था।
*2015 दरोगा भर्ती घोटाला*
साल 2015 के दरोगा भर्ती परीक्षा घोटाले में भी आरती अरोड़ा पर नकल का आरोप लगा था, हालांकि बाद में सभी आरोपियों को छोड़ दिया गया था।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड सरकार और पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि आरती अरोड़ा को तत्काल बर्खास्त किया जाए। संघ के महासचिव सजेंद्र कठैत ने कहा, “पुलिस विभाग का LIU यूनिट अत्यंत संवेदनशील विभाग है। अगर इसमें फर्जी डिग्री वाले लोग भर्ती हो जाते हैं तो यह पूरे राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए घातक है।
”संघ ने चेतावनी दी कि यदि आरती अरोड़ा को बर्खास्त नहीं किया गया तो बेरोजगार संघ पुलिस मुख्यालय देहरादून के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: राम कंडवाल, अध्यक्ष
जे.पी. ध्यानी, संगठन सचिव
सजेंद्र कठैत, महासचिव
नितिन दत्त, प्रवक्ता
तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ का यह *ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट* अभियान योग्य बेरोजगार युवाओं के हित में जारी रहेगा।
*उत्तराखंड बेराजगार संघ*
*+91 73005 86755*
*+91 80775 65772*
