Homeराज्य समाचारउत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) द्वारा होली मिलन  कार्यक्रम का भव्य आयोजन:...

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) द्वारा होली मिलन  कार्यक्रम का भव्य आयोजन: लोक संस्कृतिक के बिखरे रंग

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित

देहरादून -उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित प्रेक्षागृह, संस्कृति विभाग में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारा, सद्भाव और प्रेरणा का संदेश देने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, अतिविशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र त्यागी, धारा न्यूज के प्रधान संपादक वीरेंद्र यादव , कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल , सुमित गर्ग संस्थापक ब्लड फ्रेंड , कायस्थ महासभा अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ,पुरुषोत्तम भट्ट अपना परिवार तथा ,अमित सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत नन्ही प्रतिभा अवन्या की ‘श्री गणेश नमः’ प्रस्तुति से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। यूनियन की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, ताकि समाज में सकारात्मक प्रेरणा का प्रसार हो।


सम्मानित व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है:
सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए: निर्मल जोशी (जिला कमांडेंट, होमगार्ड), डॉ. ए.एन. सिंहा, डॉ. अशोक कुमार, सरिता त्रिपाठी, दाताराम कोठारी, मनोज सिंह, सूचना विभाग से संजय कुमार तथा बिजेंद्र सिंह।
न्यायिक प्रक्रिया में बेहतरीन कार्य के लिए:
अधिवक्ता अनुज गुप्ता और सामग्रजीत सिंह नेगी (यह सम्मान हर वर्ष की तरह दिया गया)।
शिक्षा क्षेत्र से: सरिता सती।
संगीत क्षेत्र से:
गोपाल भटनागर, आशीष सेमवाल तथा कमल कांत चमोली।
शैक्षणिक उपलब्धि के लिए: हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सक्षम गुसाई को साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता, भाईचारे और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना की और पत्रकारों से अपील की कि वे समाज की सच्चाई को सामने लाते हुए जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान माहौल को उत्साहपूर्ण बनाने के लिए कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, रेखा भट्ट कंपनी कमांडेंट होमगार्ड,वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा तथा पीयूष निगम ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां दीं, जिससे महफिल जम गई। संस्कृति विभाग की टीम के लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें पहाड़ी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल खबर पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का बोझ भी है। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पत्रकारों की भूमिका पर जोर दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने यूनियन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर वर्ष होली मिलन और दीपावली महोत्सव के अवसर पर सरकारी सेवाओं, शिक्षा, संगीत, न्याय जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इससे न केवल सम्मानित व्यक्तियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज के अन्य सदस्यों को भी प्रेरणा मिलती है कि अच्छे कार्यों की सराहना होती है। समारोह में अन्य प्रमुख अतिथियों में राज्य मंत्री मधु भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलमेश रमन, हनी पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता कुंवर जपेंद्र सिंह, राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय कुमार, मनमोहन काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष लायंस क्लब शिवालिक ग्रीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन उत्तराखंड में पत्रकारिता की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने का एक बेहतरीन उदाहरण रहा। यूनियन के इस प्रयास से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जुड़ाव और बढ़ा है। सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News