कैबिनेट बैठक में सरकार ने 10 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे उपनल कर्मचारियों को समान वेतन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस ऐतिहासिक निर्णय पर उपनल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी और कार्यक्षमता को नई दिशा मिलेगी।
