Homeराज्य समाचारUCOST द्वारा SIMS संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस- 2026...

UCOST द्वारा SIMS संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस- 2026 कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 20 मार्च 2026 को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा एसआईएमएस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन एसआईएमएस संस्थान के परिसर में इस वर्ष की थीम “वाटर एंड जेंडर” विषय पर किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय उपजिला चिकित्सालय प्रेम नगर के सीएमएस डॉ परमार्थ जोशी ने इस अवसर पर पानी को बचाने में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईएमएस संस्थान के अध्यक्ष श्री तुषार सिंघल ने की।

तकनीकी सत्र का प्रथम व्याख्यान भारतीय वन्यजीव संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संगीता एंगोम ने “जल संसाधन एवं भारतीय वन्यजीवों का संरक्षण” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया । उन्होंने अपने व्याख्यान में हिमालयी राज्यों में पाए जाने वाले प्राकृतिक जल संसाधनों और उन पर आश्रित वन्यजीवों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन हेतु बनाई जाने वाली नीतियों के निर्माण में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

तकनीकी सत्र का द्वितीय व्याख्यान यूकॉस्ट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मंजू सुंदरियाल ने “उत्तराखंड राज्य में जल संसाधनों के संरक्षण में मातृ
शक्ति का योगदान” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने उत्तराखंड की परंपरागत जल संस्कृति के विषय में बताया।

तकनीकी सत्र का तृतीय व्याख्यान यूकॉस्ट के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ भवतोष शर्मा ने “जल संसाधनों के प्रबंधन एवं संरक्षण में परंपरागत भारतीय ज्ञान विज्ञान की भूमिका एवं वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग” विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंने अपने व्याख्यान में उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जल संसाधनों की उपलब्धता, उनके संरक्षण के तरीके, प्राचीन जल संरक्षण परंपरा और आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी, वर्षा जल संचयन, कृषि में जल संरक्षण के विषय में विस्तार से बताते हुए महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य डॉ ज्योति पंत ने “जल की गुणवत्ता एवं मानव स्वास्थ्य” विषय पर बोलते हुए सभी से जल का संरक्षण करने, जल प्रदूषित न करने एवं शुद्ध जल का सेवन करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व जल दिवस की इस वर्ष की थीम “वाटर एंड जेंडर” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं इन तीनों प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विशेषज्ञों अतिथियों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा संस्थान की परिसर में अर्जुन, हरड़, रीठा आदि के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्य डॉ ज्योति पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित 160 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आरती चौहान, गीतांजलि धनिक, पैरामेडिकल के प्राचार्य डॉ माइल बनन, प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय के श्री संदीप भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News