Homeराज्य समाचारलेखक गाँव: सुरक्षित और समृद्ध हिमालय देश की खुशहाली का मार्ग: -...

लेखक गाँव: सुरक्षित और समृद्ध हिमालय देश की खुशहाली का मार्ग: – भैया जी जोशी

 

 देहरादून | 18 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय सुरेश भैय्या जी जोशी ने लेखक गांव पहुंचकर नालंदा पुस्तकालय अवलोकन किया,लेखक गांव के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक जी ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

भेंट के दौरान वेद और विश्वशांति अभियान, भारतीय ज्ञान परंपरा, हिमालय और नंदा राजजात यात्रा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) सहित विभिन्न राष्ट्रहितैषी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भैया जी जोशी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि अलौकिक है,यहां कण कण में देवत्व वास करता है,चर्चा के भैया जी जोशी ने कहा कि सुरक्षित और समृद्ध हिमालय देश की खुशहाली का मार्ग है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी, पद्मश्री डॉ आर के जैन,पद्मश्री कल्याण सिंह मैती,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गोविंद सिंह रजवार,लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ,पूजा पोखरियाल ,ओपी बडोनी ,प्रदीप कोठियाल ,डॉ पूनम शर्मा , नीतू तोमर,अपेक्षा रावत सहित अनेक शिक्षा विद उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News