Homeराज्य समाचारSSP Action : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह...

SSP Action : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

*घटना को अंजाम देने वाले नकबजन गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस में किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी की गयी ज्वेलरी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं अपराधी, टोटके वाली नींबू व मिर्च बेचने के बहाने करते हैं बंद घरों की रैकी*

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 14/03/2026 को शिकायतकर्ता/वादी श्री अमीष यादव पुत्र स्व0 श्री सतीश कुमार यादव निवासी भट्ट की पुलिया, नकरौंदा, हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने परिवार सहित बल्लीवाला देहरादून शादी में गये थे। शादी के बाद जब वापस घर लौटे तो देखा कि आज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास तथा आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 475 CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1) कुनाल पुत्र तरवेज (2) अलकित पुत्र तरवेज (3) नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को बिंडलास रेजीडेन्सी रिवर वैली, हर्रावाला के पास से दिनांक 21/03/2026 को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ के विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सपेरा जनजाति के हैं, जो घिस्सुपुरा, पथरी, जनपद हरिद्वार से भानियावाला, रानीपोखरी, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में टोटके वाले नींबू, मिर्ची बेचने के बहाने घूमते रहते है तथा इस दौरान बंद घरों की रैकी कर उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी कर लेते है, तथा उसी हिसाब से अपना प्लान तैयार करते हैं। अधिकतर जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होने के कारण अभियुक्त घटनास्थल तक जाने के लिए उस समय को तय करते हैं जब सड़क पर आवाजाही ज्यादा होती है, जिससे सीसीटीवी फुटेज में दिखने पर भी कोई उन पर आसानी से शक न कर सके। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र मे भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गयी, जिस सम्बन्ध मे थाना रानीपुर पर मु0अ0स0 15/2026 धारा 305 (ए), 331(1) बीएनएस पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

01- कुनाल पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,
02- अलकित पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
03- नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा ,सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,

*बरामदगी का विवरण*

01- एक अंगूठी पीली धातु
02- एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु
03- एक कमर बन्द सफेद धातु
04- एक छत्र सफेद धातु (थाना रानीपोखरी की चोरी से सम्बन्धित)

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक प्रदीप राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा
3- उ0नि0 विजय थपलियाल
4- उ0नि0 विनय मित्तल
5- हे0कानि0 भूपेन्द्र सिंह
6- हे0कानि0 राजीव कुमार
7- कानि0 दिनेश रावत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News