Homeराज्य समाचारSSP दून के निर्देशन में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार...

SSP दून के निर्देशन में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार लगातार जारी

नशा तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 10.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद*

*कोतवाली ऋषिकेश*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को आस्था पथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से 01 अभियुक्त अभियुक्त भोला पुत्र जनार्दन को 03 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 10.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 -124/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की उक्त स्मैक उसके द्वारा स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी जिसे वह अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
(1)- भोला पुत्र जनार्दन निवासी- गली न0-16 चन्द्रेश्वरनगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र-25 वर्ष)

*बरामदगी*
(1)-10.40 ग्राम अवैध स्मैक
(अनुमानित मूल्य 03 लाख रुपये से अधिक)

*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 बिनेश कुमार
3- का0 संजय
4- का0 शेखर सैनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News