13.1 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारसहसपुर में NRLM के तहत ’सखी वन धन केन्द्र’ का विधिवत उद्घाटन:...

सहसपुर में NRLM के तहत ’सखी वन धन केन्द्र’ का विधिवत उद्घाटन: महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगारक के अवसर 

 

*देहरादून ।
सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत एवं जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता द्वारा सोमवार को सहसपुर ब्लॉक के नया गांव पेलियों, ग्राम पंचायत भूडी चकमनसा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ट्राई फेड के सहयोग से स्थापित सखी वन धन केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह भी उपस्थित रही।

इस वन धन केन्द्र के माध्यम से बोकसा जनजाति के समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। केन्द्र में कुल 55 महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न समूहों से जुड़ी हैं। इस केन्द्र में महिलाएं गांव में उत्पादित साबुत मसालों का क्रय, सफाई, पिसाई और पैकिंग करेंगी और उन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ बाजार में उपलब्ध कराएंगी।

इस पहल से न केवल गांव में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि किसानों को अपने उत्पाद बेचने का नया अवसर मिलेगा और उन्हें खेती में और रुचि बढ़ेगी। इस केंद्र के संचालन से महिलाओं के लिए स्वरोजगार, उनके परिवार और पूरे गांव की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में एनआरएलएम सहसपुर ब्लॉक मिशन मैनेजर संगीता मौर्य, एरिया कोऑर्डिनेटर इंदर सिंह चौहान, आईपीआरपी गीता नेगी, प्रगति सीएलएफ की अध्यक्ष और सचिव, सक्रिय महिलाएं, पशु सखी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने सरकार और एनआरएलएम के प्रति अपने हार्दिक आभार व्यक्त किए।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News