Homeराज्य समाचारराजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में बनेगा न्यूरो ICU: दिमाग की...

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में बनेगा न्यूरो ICU: दिमाग की धमनियों के इलाज में नई सुविधा का इजाफा 

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित सुपरस्पेशियलिटी विभागों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में संस्थान में शीघ्र ही न्यूरो आईसीयू (Neuro ICU) स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिससे गंभीर न्यूरोलॉजिकल मरीजों को उन्नत एवं समर्पित उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कैथ लैब के सहयोग से अब दिमाग की धमनियों (ब्रेन वेसल्स) से संबंधित जटिल बीमारियों का उपचार भी संस्थान में ही संभव होगा। इस सुविधा के माध्यम से न्यूरोसर्जन एंडोवस्कुलर तकनीकों का उपयोग करते हुए स्ट्रोक, एन्यूरिज्म एवं अन्य वास्कुलर रोगों का प्रभावी उपचार कर सकेंगे।

बैठक के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ विभागों में निरंतर मॉनिटरिंग की कमी, आवश्यक जांचों (जैसे ईसीजी आदि) की नियमित समीक्षा में कमी तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है। इस पर प्राचार्य ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि—
• सभी गंभीर मरीजों की continuous monitoring सुनिश्चित की जाए
• आवश्यक जांचों की timely review एवं proper documentation अनिवार्य किया जाए
• संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय (coordination) स्थापित किया जाए
• मरीजों की स्थिति का daily clinical summary तैयार कर वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन एवं तकनीकी सहयोग शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि इन सुविधाओं को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके।

प्राचार्य ने जोर देते हुए कहा कि इन नई सुविधाओं के प्रारंभ होने से न केवल गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सकेगा, बल्कि अन्य संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

संस्थान प्रशासन द्वारा इन सेवाओं को समयबद्ध तरीके से प्रारंभ करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News