जिम से बाहर निकलते वक्त व्यापारी के सिर पर मारी गोली: पूरे इलाके में फैली सनसनी
लगातार बढ़ती हत्याओं से देहरादून में दहशत: देहरादून सिल्वर सिटी के पास युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन बाद एक और गोलीकांड
देहरादून। राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्केट हत्याकांड के दूसरे ही दिन सिल्वर सिटी राजपुर रोड के पास गोली युवक के सर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं कल हल्द्वानी में युवक व्यक्ति की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सिल्वर सिटी के पास हुए हत्याकांड में मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि सहस्त्रधारा निवासी विक्रम शर्मा के जिम से घर जाते वक्त घटना घटित हुई।
घटना की सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल, एसएसपी देहरादून समेत भारी पुलिस मौके पर बल मौजूद।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजधानी देहरादून में दो दिन के अंदर हुए दूसरे गोलीकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल है।
वहीं तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि पुलिस ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए भी चुनौती बन रही है।
