Homeराज्य समाचारपूर्व विधायक राजेश शुक्ला की पैरवी लाई रंग: पंतनगर विश्वविद्यालय की आंतरिक...

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की पैरवी लाई रंग: पंतनगर विश्वविद्यालय की आंतरिक सड़कों के लिए बजट जारी

 

​पंतनगर/रुद्रपुर:  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। क्षेत्रीय पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जोकि पन्तनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद के सदस्य भी हैं, उनके अथक प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए विशेष बजट को मंजूरी दे दी है। इस घोषणा से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्रों में खुशी की लहर है।
शुक्ला ने सदन में रहते हुए भी कांग्रेस के शासन में भी कई बार पन्तनगर विश्वविद्यालय के मेंटिनेंस कर लिए समुचित बजट की मांग रखी थी लेकिन वह कभी मिला ही नहीं था वर्तमान में भाजपा के ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब मांग की थी तो इसका आश्वासन मुख्यमंत्री से मिला था। बता दें कि पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय परिसर की सड़कें बेहद जर्जर स्थिति में थीं, जिससे आवासीय क्षेत्रों और शैक्षणिक ब्लॉकों में आवाजाही मुश्किल हो गई थी। विश्वविद्यालय के तमाम छात्रावास, मार्केट व कई आवासीय भवन भी जर्जर अवस्था में थे, तब विधायक रहते हुए भी राजेश शुक्ला ने इस समस्या को गंभीरता से उठाया था और वर्तमान में विधायक न होते हुए भी गंभीरता से इस विषय को लेते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय की गरिमा के अनुरूप यहाँ का बुनियादी ढांचा भी उत्कृष्ट होना चाहिए।

​शुक्ला ने जताया आभार
​बजट स्वीकृत होने पर राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पंतनगर विश्वविद्यालय हमारे राज्य का गौरव है। यहाँ की सड़कों की स्थिति सुधारना मेरी प्राथमिकता थी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे परिसर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।” विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय संगठनों ने भी इस सकारात्मक पहल के लिए शुक्ला के प्रयासों की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News