15.5 C
Dehradun
Wednesday, November 26, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ‘फ़ील्ड मार्शल’ के नाम से प्रसिद्ध दिवाकर भट्ट...

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ‘फ़ील्ड मार्शल’ के नाम से प्रसिद्ध दिवाकर भट्ट का हुआ आकस्मिक निधन

 

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का मंगलवार शाम देहरादून स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख में से एक थे। वह यूकेडी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और वर्षों तक इस दल के साथ रहते हुए राज्य निर्माण आंदोलन को दिशा देते रहे। आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी में उनकी सक्रिय भूमिका रही। संघर्ष के दिनों से लेकर राज्य निर्माण के बाद जनसेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की।

सीएम धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा—
“उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।”

दिवाकर भट्ट के निधन को प्रदेश की राजनीति और उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News