प्रेमनगर स्थित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों का सम्मान में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कार केन्द्र के बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
*सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*
श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में संचालित स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कार केन्द्र के बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्र के सभी बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीत व कविताएं भी प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि से. नि. ब्रिगेडियर एस. मेहता जी (विशिष्ट सेवा मेडल), कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, उत्तराखंड के प्रतिष्ठित व्यवसाई कुंवर जपेंद्र सिंह (प्रांतीय प्रवक्ता, भा.ज.पा.), उपस्थित रहे।

केंद्र के बच्चों ने देश की विभिन्न आभाओं को दर्शाते हुए सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सभी मंचासीन महानुभावों एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ए के कौल, पुनीत सहगल व संजय भाटिया जी के कर कमलों द्वारा पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के उपस्थित सदस्य जे सी पांडे, डी के बंसल, कुकरेती, पंडित लोहनी ने मंचासीन महानुभावों को तिरंगा पटका भेंट कर स्वागत किया।

ब्रिगेडियर मेहता ने अपने उदबोधन में सेना के शौर्य एवम् पराक्रम की प्रशंसा की और उपस्थित सभी जन समुदाय में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।
कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि सैनिक देश की सीमा की रक्षा के साथ साथ देश में आंतरिक विपदाओं में भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने संस्कार केन्द्र के बच्चों की उत्कृष्ट शैक्षिक निपुणता के दृष्टिगत उत्साहवर्धन करते हुए केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल विश्नोई जी के इस अथक एवं पुनीत कार्य हेतु उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की।
कुंवर जपेंद्र सिंह जी ने उपस्थित सभी लोगों व बच्चों को अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण राष्ट्र सैनिकों के प्रति कृतज्ञ है और हम लोग भी देश सेवा हेतु प्रण लें कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।
उपस्थित सभी जन समुदाय ने महर्षि संस्कार केन्द्र के बच्चों द्वारा पंजाबी, पहाड़ी और देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मंच का सफल संचालन श्री गुलशन माकिन जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री के के सहगल, सुभाष माकिन, ए के कौल, श्रीमती पारुल विश्नोई, गुलशन माकिन, हरीश कोहली, कीमत गुलाटी, भूषण भाटिया, रवींद्र माकिन, जे सी पांडे, डी के बंसल, वी पी कुकरेती सहित नगर के अनेक वीर सैनिक और गणमाननीय लोग उपस्थित रहे।
