Homeराज्य समाचारप्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर: सूर्यकांत धस्माना

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर: सूर्यकांत धस्माना

 

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन: कर्नल राम रतन नेगी

देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को लेकर संसद सत्र के दौरान देश की संसद के सामने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे जिसमें लोक सभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी व कांग्रेस के अनेक सांसद प्रतिभाग करेंगे यह बात आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि देश के उन तमाम पूर्व सैनिकों जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान किसी प्रकार की अपंगता को प्राप्त किया उनको जो पेंशन मिलती है वो अब तक टैक्स फ्री थी किंतु केंद्र की मोदी सरकार ने अब इस पेंशन को टैक्स के दायरे में ला कर टैक्स लगा दिया है, उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए सीएचजीएस स्कीम के भारी भरकम रकम जो सरकार द्वारा भुगतान करनी है उसका भुगतान ना होने से अस्पताल पूर्व सैनिकों के इलाज से कतरा रहे हैं। कर्नल नेगी ने कहा कि तीसरा मुद्दा सैनिकों के सम्मान का है और चौथा मुद्दा अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रणाली को लागू करने का है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ग्यारह मार्च को होने वाली पूर्व सैनिकों की रैली में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड से सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने अग्निपथ योजना समेत पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर तीन चरणों में जो जन जागरण यात्रा निकाली उससे बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक कांग्रेस से जुड़े। श्री धस्माना ने कहा कि जब से देश में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू हुई उत्तराखंड में युवाओं का सेना में भर्ती होने का जोश ठंडा पड़ गया और इसके कारण जहां देश को बेहतरीन सैनिक मिलने कम हो गए दूसरी ओर राज्य के युवाओं के रोजगार का एक बड़ा साधन खत्म हो गया। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय किया हुआ है कि जिस दिन केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी उसी दिन अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में भर्ती की पूर्व प्रणाली लागू कर दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल गड़िया, प्रदेश श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल आदि उपस्थित रहे।
सादर
राम रतन सिंह नेगी
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंड पूर्व सैनिक विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News