मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश
थाने पर मौजूद समस्त अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के दिये निर्देश
*आवसीय परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था को उच्च कोटी की रखने की दी हिदायत*
*सीसीटीएन के अन्तर्गत सभी पोर्टलों पर किये जाने वाले कार्योें की करी समीक्षा, अनावश्यक रूप से लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।*
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।



मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव, उनके निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई।
थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव के संबंध में आवश्य निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। इस दौरान असलाह के खोलने और जोड़ने के संबंध में सभी उप निरीक्षक एवं मौजूद कर्म०गणों से जानकारी कर उनका अभ्यास करवाया गया।
थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु निर्देशित किया तथा सीसीटीएनएस के अंतर्गत समस्त पोर्टल की जानकारी की गई तथा थाने पर नियुक्त समस्त उप निरीक्षक से उक्त पोर्टल में उनके द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर पेंडिंग सूचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
