14.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारपिनानी क्रिकेट टूर्नामेंट का डॉ निशंक ने किया उदघाटन:  खिलाड़ियों को...

पिनानी क्रिकेट टूर्नामेंट का डॉ निशंक ने किया उदघाटन:  खिलाड़ियों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने का किया ऐलान  

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पैतृक गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।पिनानी में पहली बार हो रहे इस टूर्नामेंट में 27 से अधिक टीमों ने भाग लिया है ,प्रतिदिन दो मैचों का आयोजन किया जा रहा है,क्रिकेट के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है,एक ओर युवा हर गेंद पर अपने शोर से पूरी घाटी को गुंजायमान कर देते हैं,वहीं महिला मंगल दल इन अवसरों पर पारंपरिक चौंफला नृत्य और लोकगीतों की धुनों पर नृत्य का आनंद ले रहे हैं।


डॉ निशंक ने कहा कि हिमालय की गोद में जन्मे हर एक व्यक्ति में असीम संभावनाएं हैं,चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो ,सैनिकों का शौर्य पराक्रम , मातृ शक्ति की जिजीभिषा हो और चाहे राजनैतिक क्षेत्र रहा हो,यहां के जनमानस ने ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने खेल के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को सकारात्मक बताया ,डॉ निशंक ने अपने बाल्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जिन खेतों में आज टूर्नामेंट हो रहा है इन खेतों में हम हल जोतना,गोबर डालना उसके बाद फसल कटाई से हर वो काम किया जो आम गांव के आम व्यक्ति ने किया ,उन्होंने युवाओं से कहा कि आप में लगन ,निष्ठा और समर्पण हो तो आप कुछ भी कर सकते हो,इसका जीता जाता उदाहरण मैं आप सबके बीच स्वयं हूं।उन्होंने भविष्य में यहां पर स्टेडियम बनाने की दिशा में भी राज्य सरकार से कार्यवाही करने को कहा ।
अपने पैतृक गांव आई डॉ निशंक की पुत्री विदूषी निशंक ने कहा कि उनकी स्वर्गीय माता की स्मृति में बनी कुसुम कांता फाऊंडेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे,साथ ही उन्होंने महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों को भी मुख्य धारा से जोड़कर गांव को विकसित और समृद्ध करने की दिशा में काम करने की जरूरत है और वह स्वयं इसके लिए कृतसंकल्प है।
इस अवसर पर पौड़ी ब्लाक प्रमुख स्मिता नेगी, पाबो के ज्येष्ठ प्रमुख राजपाल गुसाईं,थैलीसैंण के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख बाल कृष्ण चमोली,अनेकों प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ,महिला मंगल दलों की अध्यक्ष,युवक मंगल दल के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।इसके पश्चात डॉ निशंक ने जबरौली महादेव में पूजा अर्चना की।lw

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News