Homeराज्य समाचारआस्था: पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ...

आस्था: पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन 

 

देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पंचम नवरात्र – माँ स्कंदमाता के पावन अवसर पर ‘ श्रीराम मंदिर, दीपलोक कॉलोनी ‘ में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। साथ ही, संस्था द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की। पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा और आस्था से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने माँ शक्ति से सभी के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के पांचवें दिन पूजित माँ स्कंदमाता मातृत्व, करुणा एवं संरक्षण का प्रतीक हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सनातन को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, और इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर मातृशक्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर, क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता, श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रचार मंत्री सुशील बग्गा, संरक्षक नारायण दास अरोड़ा, चन्द्रप्रभा मनचंदा, सुदेश आहूजा, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, सचिव सुनील शर्मा, सुशीला गुप्ता, विमला अरोड़ा, सरोज कोहली, बीना बग्गा, आशा शर्मा, कोमल जैन, सीमा बांगा, ममता आनंद, सारिका चौधरी, बसंती थापा, सरोज सैनी, सरिता वासन, प्रेरणा गुप्ता, बीना कत्याल, वंदना मग्गो, सरदार जगदीप सिंह चुग, पंडित पुरषोत्तम डिमरी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विशेष सहभागिता रही। साथ ही संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सबके मंगल की कामना की गई।

जय माता दी!

निवेदक:
ब्रह्मकमल शक्ति संस्था
संपर्क – 9412053085

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News