Homeराज्य समाचारनयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल की हुई भव्य शुरुआत: बांघाट से व्यासघाट तक...

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल की हुई भव्य शुरुआत: बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग

नयार घाटी बनेगी एडवेंचर हब, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर*श

*तीन दिवसीय फेस्टिवल से पर्यटन को नई उड़ान, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती*

जनपद पौड़ी के सतपुली-बिलखेत में गुरुवार को तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। महोत्सव में नयार नदी में कयाकिंग और एंगलिंग की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।

फेस्टिवल के अंतर्गत एंगलर्स और कयाकर्स बांघाट से व्यासघाट तक निर्धारित रूट पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एंगलिंग प्रतियोगिता में कुल 12 एंगलर्स प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें बेंगलुरु, अल्मोड़ा और पौड़ी से आए प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अल्मोड़ा के संजू परोरिया ने नयार नदी में लगभग 2 किलोग्राम की महाशीर मछली पकड़ी, जबकि संजय कुमार ने सर्वाधिक 10 मछलियां पकड़ी। एंगलिंग प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं नयार नदी की तेज धारा में कयाकिंग ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। इसमें विभिन्न राज्यों से 22 कयाकर्स हिस्सा ले रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि नयार घाटी साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र है। इस प्रकार के आयोजन न केवल क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को कयाकिंग, एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें पेशेवर रूप से तैयार किया जाए, ताकि वे पर्यटन आधारित आजीविका से जुड़ सकें।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नयार घाटी को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को स्थायी स्वरूप मिल सकेगा।

महोत्सव के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और तकनीकी व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रखी गई हैं। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News