कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है: हरीश रावत
कांग्रेस सभी धर्म जातियों के लोगों को साथ ले कर चलती है
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश के हर जिले शहर व गांव गांव में लोग कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने पिछले नौ सालों का भाजपा सरकार का कुशासन देख लिया है जिसमें ना रोटी है ना रोजी ना महंगाई से राहत यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल के अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वाले न्याय सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है और उसको कांग्रेस की याद आ रही है क्योंकि जनता ने कांग्रेस की सरकारें देखी हैं जिनमें युवाओं को रोजगार मिला , बुजुर्गों को पेंशन मिली, गरीबों को सस्ता अनाज मिला, वंचितों को न्याय मिला। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत कर सरकार बनाएगी तो प्रदेश में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के अधूरे काम को पूरा करेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समृद्धशाली इतिहास वाली पार्टी है जिसका आजादी की लड़ाई में व देश की आजादी के बाद देश के नव निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है । श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस देश के सभी जाति धर्म संस्कृति भाषा वाले लोगों को साथ ले कर चलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डाक्टर भीम राव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को आज संघ परिवार व उसकी राजनैतिक जमात भाजपा समाप्त करना चाहती है किन्तु देश में जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता है तब तक यह कार्य संभव नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि उनका विभाग प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग पिछड़े वर्ग व उच्च वर्ग के गरीब लोगों को कांग्रेस के झंडे के नीचे लामबंद कर कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के मिशन में जुटे हैं और इस प्रयास में कांग्रेस का काफिला लगातार बढ़ रहा है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी नए शामिल सदस्यों को ना केवल पूरा सम्मान देगी बल्कि पार्टी के संगठन में पूरी हिस्सेदारी भी दी जाएगी। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल घागट ने कहा कि आज की जन शक्ति केवल एक नमूना भर है ,आने वाले महीनों में इससे कई गुणा लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष करण घागट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी व मदन लाल ने पार्टी में शामिल होने वाली निशा ढींगिया, कल्पना ढींगिया, राजन, निखिल समेत सभी महिला पुरुषों का पुष्प माला पहना कर व पार्टी का पटका डाल कर अगर किया। आज भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मुकेश ढ़िंघिया, नितिन गोदियाल, प्रवेश कुमार गौतम, राहुल रावत, गौरव कुमार, रजत टांक, शिवम पर्चा, सुमित कुमार, अक्षय, राजकुमार ,सन्नी राठौर, विवेक कुमार, आयुष राणा, मयंक वाल्मीकि , अंकित सूर्यवंशी, अंकित पूसू, सचिन जौनसारी, प्रवेश सूद , नरेश कुमार,विवेक ध्यानी, आदित्य ढींगिया, रजत भारती, रानी भारती,शकुंतला देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।
इस अवसर पर एडवोकेट मोहन सिंह, नोहर सिंह, मोहन काला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सादर
मदन लाल
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग
निशि ढींगिया के नेतृत्व में कांग्रेस में सम्मिलित हुए भाजपा के सैकड़ों लोग
RELATED ARTICLES
