घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद
दिनांक 17/03/2026 को वादी आलोक नौटियाल पुत्र दत्ताराम नौटियाल निवासी सृष्टि बिहार देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/03/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली के तारो का बंडल चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-102/26 धारा-305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21/03/2026 को घटना में शामिल अभियुक्त अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल को बहादराबाद बाईपास से घटना में चोरी किये गए तार व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल निवासी डेरा गांव थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी :-*
12 बंडल बिजली के तार
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
कार संख्या UK08S-5445
CHEVROLET CRUZE
