Homeराज्य समाचारन्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित हुआ होली मिलन: भाजपा  नेता एवं...

न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित हुआ होली मिलन: भाजपा  नेता एवं सीए राजेश्वर पैन्यूली ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

 

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 2027 में जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करना : सीए राजेश्वर पैन्यूली

न्यू टिहरी। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सीए राजेश्वर पैन्यूली ने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और अपना संकल्प स्पष्ट किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल एवं पदाधिकारियों ने श्री पैन्यूली तथा उनके साथ उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष नई दिल्ली संजय तड़ियाल का शॉल, बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री पैन्यूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 2027 में जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो एक सीट पार्टी नहीं जीत सकी थी, उसे इस बार हर हाल में जीतने का प्रयास किया जाएगा।

गढ़ निनाद से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी Narendra Modi के नेतृत्व और प्रदेश में Pushkar Singh Dhami सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।

उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों का सहयोग आवश्यक है।

एक प्रश्न के उत्तर में श्री पैन्यूली ने स्पष्ट किया कि वे प्रतापनगर से 2027 का विधानसभा चुनाव “शत-प्रतिशत” लड़ेंगे और इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में श्री पैन्यूली ने सभी पत्रकारों को “पांचवें धाम” के रूप में विख्यात श्री सेम नागराजा मंदिर की फोटो भेंट की।

इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल, महामंत्री विजय गुसाईं, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय गुसाईं ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News