Homeराज्य समाचारनशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी: मादक पदार्थों...

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी: मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 313.61 ग्राम अवैध चरस ग्राम अवैध चरस तथा लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब बरामद

*विकासनगर क्षेत्र से मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी कई आपराधिक अभियोगों में जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज हैं 01 दर्जन से अधिक अभियोग।*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण:

*01: कोतवाली विकासनगर: 157.61 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 30/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर आमबाग हरबर्टपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त शुभम त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार त्यागी को 157.61 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा: 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी अन्य आपराधिक अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में 14 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* शुभम त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार त्यागी निवासी शिक्षक कॉलोनी कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 29 वर्ष

*बरामद माल*
01- 157.61 ग्राम अवैध चरस।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01-मु0अ0सं0: 180/2015 धारा -379/411 भादवि थाना विकासनगर
02-मु0अ0सं0: 215/2015 धारा -457/380/411 भादवि थाना विकासनगर
03-मु0अ0सं0: 101/2016 धारा -398/401 भादवि थाना विकासनगर
04-मु0अ0सं0: 103/2016 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर
05-मु0अ0सं0: 288/2018 धारा -8/20 एस0डी0पी0एस0 एक्ट थाना विकासनगर
06-मु0अ0सं0: 434/2018 धारा -380/411 भादवि थाना विकासनगर
07-मु0अ0सं0: 481/2019 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना विकासनगर
08- मु0अ0सं0: 80/2020 धारा -380/457/411 भादवि थाना विकासनगर
09-मु0अ0सं0: 118/2023 धारा -380/457/411 भादवि थाना विकासनगर
10-मु0अ0सं0: 456/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर
11- मु0अ0सं0: 45/2024 धारा -380/457 भादवि कोतवाली विकासनगर
12-मु0अ0सं0: 337/2024 धारा -305(1)/317(2) बीएनएस कोतवाली विकासनगर
13- मु0अ0सं0: 338/2024 धारा -305(1)/331(4)/317(2)/3(5)बीएनएस थाना विकासनगर
14- मु0अ0सं0: 181/2025 धारा 305(1)/331(4)/317(2)बीएनएस थाना विकासनगर

*02: थाना प्रेमनगर: 156 ग्राम अवैध चरस तथा 50 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
दिनांक 31-03-26 को बिधौली क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अभिषेक प्रताप रावत को 156 ग्राम अवैध चरस तथा 01 अभियुक्त राजेंद्र पुत्र राम किशोर को 50 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: अभिषेक प्रताप रावत पुत्र श्री देवेंद्र सिंह रावत निवासी 22/4 लेफ्ट बैंक आफ कैनाल नियर एसबीआई मेन ब्रांच जादूगर रोड थाना रुड़की जनपद हरिद्वार हाल पता छात्र UPES Yours Boys हॉस्टल विद्यौली थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष

02: राजेंद्र पुत्र राम किशोर निवासी इस्माइलपुर शिवालाकला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किराएदार सचिन खेड़ीगेट सेलाकुई देहरादून उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी:*
01: 156 ग्राम अवैध चरस अभियुक्त अभिषेक प्रताप रावत के पास से।
02: 50 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा अभियुक्त राजेन्द्र के पास से

*03: कोतवाली डोईवाला: 52 टेट्रा पैक माल्टा के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार:* पुलिस टीम द्वारा चौकी गेट जौलीग्रान्ट के पास से चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त रामू थापा को 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*: रामू थापा पुत्र दिल बहादुर थापा निवासी- केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र- 25 वर्ष

*बरामदगी:* 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब

*04: कोतवाली रायवाला: 01 अभियुक्त को 76 पाउच देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार:* पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आशा प्लाट जाने वाले रास्ते की ओर छिद्दरवाला रायवाला के पास से 01 अभियुक्त परशुराम पुत्र चेतराम को 76 पाउच कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* परशुराम पुत्र चेतराम निवासी छिद्दरवाला कोतवाली रायवाला जनपद देहरादून उम्र 53 वर्ष

*बरामदगी:* 76 पाउच कच्ची देशी शराब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News