18.6 C
Dehradun
Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारनरेंद्रनगर को अग्रणी पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में बड़ा कदम : ...

नरेंद्रनगर को अग्रणी पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में बड़ा कदम :  4184.87 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया 4184.87 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन

नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर में आज 4184.87 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया। यह परियोजना नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्लांट के पूर्ण होने के बाद नरेंद्रनगर नगरपालिका क्षेत्र के गंदे पानी (सीवेज) को वैज्ञानिक ढंग से शुद्ध किया जाएगा, जिससे उसे नदियों, नालों एवं अन्य जलस्रोतों में प्रवाहित करने से पहले पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और क्षेत्र के समग्र वातावरण को और अधिक स्वच्छ तथा अनुकूल बनाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्रनगर को प्रदेश की अग्रणी पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प को यह परियोजना एक नई गति प्रदान करेगी। नगर में सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं का तेज़ी से विस्तार और पाँच सितारा सुविधाओं का आगमन इस क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाओं का संकेत है।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एसटीपी परियोजना नरेंद्रनगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटन के अनुकूल शहर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News